Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के पद बदले गए…

दुर्ग: 06 अक्टूबर 2025— दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आदेश जारी करते हुए कुल 11 पुलिस कर्मियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इसमें टीआई, एसआई और एएसआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

जारी आदेश के तहत जिले के कई महत्वपूर्ण थाना और चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

नई जिम्मेदारियाँ संभालने के बाद सभी अधिकारियों को जल्द तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस परिवर्तन से जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक मजबूती आएगी।

खबरें और भी…

Exit mobile version