Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

त्योहारी सीजन में राहत, इंडिगो ने रायपुर-दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ान शुरू की…

रायपुर : 05 अक्टूबर 2025

यात्रियों की बढ़ती मांग और त्योहारी सीजन को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और दिल्ली के बीच एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 26 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। नई उड़ान संख्या 6E2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E6640 रायपुर से 12:45 बजे उड़ान भरेगी और 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़े : बिहार चुनाव में भूपेश बघेल बने कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर, भाजपा ने कहा– राहुल-प्रियंका के एटीएम…

इंडिगो की यह सेवा स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे, रायपुर से संचालित होगी। एयरलाइन ने टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन सुविधा मिल सकेगी। एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, यह पहल त्योहारी सीजन में यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधाजनक यात्रा का अवसर देगी। नई उड़ान से व्यवसायिक यात्रियों, छात्रों और परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा।

इंडिगो ने बताया कि नई सेवा में सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पूरा पालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।

खबरे और भी…

Exit mobile version