Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बालको प्लांट में बड़ा हादसा टला, 20 साल पुराना ईएसपी संयंत्र गिरा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

कोरबा : 03 अक्टूबर 2025

कोरबा स्थित बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट परिसर में करीब 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ईएसपी) संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में तीन नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, 1,077 करोड़ रुपए स्वीकृत…

जानकारी के अनुसार, इस संयंत्र का निर्माण वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी द्वारा किया गया था। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रखरखाव में लगातार लापरवाही बरती जा रही है और पुरानी घटनाओं से सबक नहीं लिया जा रहा।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बालको प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई हो। वर्ष 2009 में यहां निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 45 मजदूरों की मौत हुई थी, जिसका मामला अब तक अदालत में लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि श्रम विभाग भी केवल औपचारिक जांच कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेता है।

इस ताजा घटना को लेकर फिलहाल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

खबरे और भी…

Exit mobile version