Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तीन नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, 1,077 करोड़ रुपए स्वीकृत…

रायपुर : 03 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेंद्रगढ़ में तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके लिए कुल 1,077 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े : अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर दशहरे में होंगे शामिल…

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

नए मेडिकल कॉलेजों पर क्रमशः जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 357.25-357.25 करोड़ तथा मनेंद्रगढ़ में 362.57 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरकार का कहना है कि इन कॉलेजों की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और आम जनता को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

खबरे और भी…

Exit mobile version