Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

देशभर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, लालकिले से लेकर मुंबई तक गूंजे राजनीति और संस्कार के स्वर…

दिल्ली: 03 अक्टूबर 25— देशभर में गुरुवार को दशहरा/विजयादशमी का पर्व परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अहंकार पर विनम्रता की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर जगह-जगह रामलीलाओं का आयोजन हुआ और रावण के पुतलों का दहन कर लोगों ने भगवान राम की विजय को स्मरण किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लालकिले से दिया संदेश

दिल्ली के लालकिले में बारिश के बीच आयोजित दशहरा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक रामलीला समिति के कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से धनुष-बाण चलाकर रावण दहन की परंपरा निभाई।
राष्ट्रपति ने कहा—

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व अच्छाई और सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को साहस, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उपराष्ट्रपति सीवी राधाकृष्णन ने भी शुभकामनाएं दीं और इसे सत्य, धर्म और साहस जैसे मूल्यों की याद दिलाने वाला पर्व बताया।

दशहरा पर्व के मौके पर महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version