Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर स्मारक डाक टिकट व सिक्के जारी…

नई दिल्ली: 01 अक्टूबर 25— राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 01 अक्टूबर 2025 को डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में विशेष स्मारक डाक टिकट और स्मारक सिक्कों का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि संघ ने राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है और सेवा, समर्पण व संगठन की भावना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ये डाक टिकट और सिक्के आने वाली पीढ़ियों को संघ के योगदान और देशभक्ति के संदेश से जोड़ने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और आरएसएस के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना।

बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ…

Exit mobile version