Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज…

रायपुर : 30 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज हो रहा है। इस प्रतिष्ठित चुनाव में प्रदेशभर के 23 हजार से ज्यादा अधिवक्ता वोट डाल रहे हैं। 25 सदस्यीय परिषद के लिए कुल 105 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बार मतदान प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक मतदाता को कम से कम पाँच उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में वोट देना अनिवार्य होगा। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश चंद्रभूषण बाजपेयी की अध्यक्षता में एक सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कांग्रेस महामंत्री गैदू को ACB-EOW का नोटिस…

प्रदेश के सभी जिला एवं सत्र न्यायालयों और सिविल कोर्ट परिसरों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट परिसर में अलग से बूथ की व्यवस्था की गई है। रायपुर अधिवक्ता संघ के 16 उम्मीदवार भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। वर्ष 2019 में स्टेट बार काउंसिल के भंग होने के बाद से यह चुनाव अधिवक्ताओं के बीच खासा उत्साह और चर्चा का विषय बना हुआ है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version