Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, कांग्रेस महामंत्री गैदू को ACB-EOW का नोटिस…

रायपुर : 30 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में ACB-EOW ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को नोटिस जारी किया है। पार्टी कार्यालय के अकाउंटेंट देवेंद्र डड़सेना की नियुक्ति, जिम्मेदारी और वेतन संबंधी ब्योरा मांगा गया है।

यह भी पढ़े : कला केंद्र रायपुर में नवरात्रि पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम…

गैदू ने आरोप लगाया कि यह देश की पहली घटना है जब किसी राजनीतिक दल को जांच एजेंसी प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि ED ने पहले भी उनसे तीन बार पूछताछ की और 9-9 घंटे तक कार्यालय में बैठाया। ED ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे के घर समेत कई ठिकानों पर छापे में दस्तावेज जब्त किए थे। आरोप है कि शराब घोटाले से मिली कमाई सुकमा कांग्रेस भवन और लखमा के मकानों में लगाई गई। इसी आधार पर कांग्रेस भवन व संपत्तियां अटैच की गईं।

ED का दावा है कि 2,000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में लखमा सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे और उन्हें हर महीने करोड़ों रुपए कमीशन मिलता था। ACB-EOW को जांच में फर्जी होलोग्राम वाली शराब की बिक्री, डिस्टलरी से अवैध वसूली और जोन में हेराफेरी के सबूत मिले हैं। पूर्व मंत्री कवासी लखमा 16 जनवरी 2025 से जेल में बंद हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version