Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

उज्जैन में नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक कन्या पूजन, विश्व रिकॉर्ड स्थापित…

उज्जैन। नवरात्रि उत्सव के तहत रविवार (सप्तमी) को उज्जैन में एक अनोखा सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 121 विभिन्न स्थानों पर एक साथ 25,000 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया और विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बीडी क्लॉथ मार्केट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने छोटी कन्याओं का पूजन कर मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

लगभग डेढ़ लाख लोगों ने इस सामूहिक कन्या पूजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दक्षिणा अर्पित की और सभी प्रतिभागियों के लिए भव्य भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उज्जैन उत्तर विधायक और कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

सामूहिक कन्या पूजन ने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा दिया, बल्कि मातृ शक्ति के प्रति समाज में सम्मान और श्रद्धा को भी मजबूती दी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version