Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एचएसआरपी और पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग में पिछड़ रहा परिवहन विभाग, 1 अक्टूबर से चालान की तैयारी…

रायपुर : 28 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य किया है, लेकिन 10 महीने बाद भी प्रदेश के केवल 20 फीसदी यानी 7.31 लाख वाहनों में ही एचएसआरपी लग पाए हैं। प्रदेश में कुल 52.48 लाख पंजीकृत वाहन हैं, जिनमें से 45 लाख से अधिक वाहन अभी भी बिना एचएसआरपी के चल रहे हैं। रायपुर जिले में तो 13.34 लाख वाहनों में से केवल 2.36 लाख गाड़ियों में ही नंबर प्लेट लगी है।

यह भी पढ़े : दुर्ग अदालत का बड़ा फैसला, साइबर ठगी पर 10-10 साल की सजा, शेयर हड़पने वाले को 3 साल…

परिवहन विभाग ने 30 सितंबर तक का समय दिया है, जिसके बाद 1 अक्टूबर से बिना एचएसआरपी वाले वाहनों पर 1000 रुपए का चालान काटा जाएगा और मौके पर फार्म भरवाया जाएगा। दो महीने तक ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने जागरूकता अभियान चलाकर लाखों चालकों से फार्म भरवाए थे।

उधर, 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने की प्रक्रिया भी धीमी है। प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा पुराने वाहन हैं, जिनमें 1200 दोपहिया, 3 हजार चारपहिया और 1800 मालवाहक गाड़ियां शामिल हैं। रायपुर के धनेली में बने स्क्रैप प्लांट में अब तक सिर्फ 1 हजार वाहन ही स्क्रैप किए जा सके हैं, जबकि 600 से अधिक वाहन कतार में खड़े हैं। परिवहन विभाग न तो एचएसआरपी लगाने में और न ही पुराने वाहन स्क्रैप करने में लक्ष्य हासिल कर पाया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version