Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि…

नई दिल्ली : 28 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद भगत सिंह और ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 126वें एपिसोड में पीएम मोदी ने भगत सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज बताया और उनके साहस व देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने फांसी से पहले अंग्रेजों को पत्र लिखकर युद्धबंदी जैसा व्यवहार मांगने की अपील की थी।

यह भी पढ़े :SECL कर्मचारियों को दीपावली तोहफे में 356 करोड़ का बोनस, हर कर्मचारी को 1.03 लाख रुपये…

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर के संगीतमय योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके गीत मानवीय संवेदनाओं को झकझोरते हैं और देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का भी जिक्र किया, जिनसे लता मंगेशकर प्रेरित थीं।

पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका लता मंगेशकर से स्नेह का बंधन हमेशा रहा और उन्होंने उनके कुछ लोकप्रिय गीतों की भी यादें साझा कीं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version