Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में नक्सली गिरफ्तार, सोना और नकदी जब्त…

रायपुर : 28 सितम्बर 2025

SIA ने भाठागांव इलाके से नक्सली रामा किचाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुछ सोना और नकदी भी बरामद की गई है। रामा को NIA कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार” छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामा कोरबा स्थित कोयला खदान में मजदूरी करता था। SIA को उसके बारे में जानकारी नक्सली दंपति जग्गू और उसकी पत्नी कमला से पूछताछ के दौरान मिली थी। जांच में यह भी सामने आया है कि 24 सितंबर को चंगोराभाठा से जग्गू और कमला का रामा के साथ पैसे के लेनदेन का संबंध था।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारी फिलहाल पूरे मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

Exit mobile version