Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में मानसून का तांडव, कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

रायपुर: 27 सितम्बर — छत्तीसगढ़ समेत आसपास के प्रदेशों में मानसून विदाई की तैयारी में है, लेकिन जाते-जाते यह जमकर तांडव मचा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही गरज-चमक और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version