Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिला, विकासशील होंगे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव…

रायपुर: 26 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। विकासशील की नियुक्ति में उन्होंने अपने से वरिष्ठ चार अधिकारियों—रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ—को पछाड़ते हुए यह जिम्मेदारी संभाली है।

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे औपचारिक रूप से विकासशील को पदभार सौंपेंगे। परंपरा के अनुसार, नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने वाले दिन कोई बड़ी बैठक नहीं होती, केवल मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात की जाती है। अगले दिन मंत्रालय में अफसरों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

जून 1969 में जन्मे विकासशील की उम्र जून 2029 में 60 वर्ष पूरी होगी। इस हिसाब से वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे। सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा, जिन्होंने 4 साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)

Exit mobile version