Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बलरामपुर में मेडिकल स्टोर संचालक ने गलत इंजेक्शन लगाया : बच्चे की मौत…

बलरामपुर: 25 सितम्बर 2025 — जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय अनमोल एक्का की मौत इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई। जानकारी के अनुसार, खेलते समय उसके पैर में चोट लगी थी। परिजन उसे स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक के पास ले गए, जहां संचालक ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन के बाद बच्चा घर लौटा, लेकिन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन पहले जिला अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CMHO डॉ. बसंत सिंह ने कहा कि संभवत: इंजेक्शन का रिएक्शन मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(93030-80010)

Exit mobile version