Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरायपाली:अग्रसेन चौक से बालसी तक सड़कें बदहाल; जगह-जगह खतरनाक गड्ढे, बरसात में हालात और बिगड़े – मरम्मत प्रस्ताव ठंडे बस्ते में…

लोक निर्माण विभाग ने 22 करोड़ रुपये की लागत से 22 किलोमीटर सड़क मरम्मत व डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सत्ताधारी नेताओं की उदासीनता के चलते मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।

40 किलोमीटर सफर में लग रहे 2 घंटे

सरायपाली से सरसीवां तक 40 किलोमीटर का सफर सामान्यत: एक घंटे में पूरा होता था, मगर सड़क के गड्ढों और उखड़े डामर के कारण अब इसमें दो घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा है। दुर्घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यह मार्ग क्षेत्र का सबसे व्यस्त व प्रमुख सड़क है, जिस पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और मालवाहक ट्रक गुजरते हैं।

जिम्मेदारी का सवाल – नगरपालिका या पीडब्ल्यूडी?

नगरपालिका क्षेत्र में स्थित अग्रसेन चौक से शुरू होने वाला यह मार्ग गौरवपथ निर्माण के बाद नीचा हो गया है। अधूरी नालियों और पानीभराव की समस्या से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। सवाल यह है कि इसकी जिम्मेदारी नगरपालिका की है या लोक निर्माण विभाग की?

ज्ञापन सौंपकर मरम्मत की मांग

व्यापारी प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने एसडीएम अनुपमा आनंद को ज्ञापन सौंपते हुए लगभग 200 गड्ढों की सूची सौंपी है। इनमें अग्रसेन चौक, जोगी तालाब पुलिया, नगरपालिका से कामना कंप्यूटर रोड, जोका कैफे, एचपी गैस एजेंसी और बालमी पुलिया क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

एसडीएम अनुपमा आनंद ने तत्काल गड्ढों की मरम्मत कराए जाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल विभाग द्वारा बजरी डालकर कामचलाऊ सुधार किए जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव पारित होना जरूरी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version