Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

‘जॉली एलएलबी 3’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, 6 दिन में कमाए ₹69.75 करोड़…

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ₹12.5 करोड़, दूसरे दिन ₹20 करोड़, तीसरे दिन ₹21 करोड़, चौथे दिन ₹5.5 करोड़, पाँचवें दिन ₹6.5 करोड़ और छठे दिन (रात 11 बजे तक) ₹4.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन ₹69.75 करोड़ पहुंच गया है।

छह दिनों की कमाई के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार की सिंह इज़ किंग (₹67.92 करोड़), स्पेशल 26 (₹66.86 करोड़), शाहरुख खान की चक दे इंडिया (₹67.72 करोड़) और अजय देवगन की दृश्यम (₹67.14 करोड़) जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जॉली एलएलबी 3’ अपनी तेज रफ्तार कमाई से अब और बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version