Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बालोद में रेड अलर्ट जारी…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी दी है। बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग और राजनांदगांव समेत 9 जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट लागू है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र का असर अगले 24 घंटे में दिखेगा और 25 सितंबर से बारिश और तेज अंधड़ की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version