Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में नवरात्र पर गरबा महोत्सव की धूम…

रायपुर : 25 सितम्बर 2025 — शारदीय नवरात्रि के मौके पर राजधानी रायपुर गरबे की रंगीनियों से सराबोर हो गया है। शहर में हर शाम ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे लोग गरबा और डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं।

श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज भवन, भनपुरी में नवरात्रि के पहले दिन से ही गरबे की शुरुआत हो चुकी है। यहां आयोजक समाज के लोग विशेष पारंपरिक वातावरण बनाते हैं। गुजरात के सूरत से आए गायक भक्ति और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दे रहे हैं। आयोजकों ने साफ कहा है कि यहां फिल्मी गीतों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और केवल पारंपरिक व भक्ति गीतों पर ही गरबा होगा।

यह भी पढ़ें; “कटौती का खेल! बाजार में एमआरपी जस का तस, राहत सिर्फ कागज़ों पर”

इसके अलावा गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन, अंबुजा मॉल, ओमाया बैंक्वेट हॉल, रोज़ रिसॉर्ट, श्रीराम बिजनेस पार्क सहित शहर के कई हिस्सों में गरबा महोत्सव हो रहे हैं। आशीर्वाद भवन, अग्रसेन भवन और गुजराती समाज द्वारा आयोजित गरबों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु व युवा शामिल हो रहे हैं।

अधिकांश आयोजनों में पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य की गई है। यही कारण है कि शहर के गरबा आयोजनों में पारंपरिक रंग-रूप और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है।

गरबा स्थलों की खास झलक:

रायपुर इन दिनों भक्ति, परंपरा और उत्सवधर्मिता का अद्भुत संगम बना हुआ है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version