Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महिला टीचर ने बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागा, बर्खास्त; कृष्णा किड्स अकादमी का मामला…

रायपुर: 24 सितंबर 2025— शहर के सुन्दर नगर स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल की महिला टीचर ने छह वर्षीय बच्ची को जलती हुई अगरबत्ती से दाग दिया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची ने दर्द से व्यथित होकर घटना की शिकायत अपने परिजनों से की। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो वहां जमकर हंगामा हुआ। बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने आरोपी टीचर दीपा को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निकाल दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण आयोग (CWC) की टीम भी स्कूल पहुंची और पीड़ित बच्ची से बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश है और उन्होंने मांग की है कि स्कूल प्रबंधन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version