Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बच्चों की बचत से बैंकिंग की सीख : बेमेतरा के सरकारी स्कूलों में चल रहा बाल बैंक…

बेमेतरा: 24 सितम्बर 2025 —बच्चों को गणित और बैंकिंग का व्यावहारिक ज्ञान दिलाने के उद्देश्य से जिले के दो सरकारी स्कूलों में बाल बैंक संचालित किए जा रहे हैं। इसमें स्कूली बच्चे अपनी पॉकेट मनी बचाकर खाता खोलते हैं और जरूरत पड़ने पर शैक्षणिक सामग्री खरीदने में इसका उपयोग करते हैं। यह पहल साजा ब्लॉक के ग्राम बुधवारा प्राथमिक स्कूल में हाल ही में पदस्थ हुई प्रधान पाठिका मैमूना सुल्ताना ने शुरू की है। खास बात यह है कि जहां भी उनकी पदस्थापना होती है, वे वहां बाल बैंक की नींव रख देती हैं।

8 साल में 300 बच्चों ने खोला खाता

मैमूना सुल्ताना वर्ष 2017 से मई 2025 तक नगर पंचायत देवकर के प्राथमिक कन्या शाला में पदस्थ रहीं। इस दौरान उन्होंने 300 से अधिक बच्चों के खाते खुलवाए। बच्चों की छोटी-छोटी बचत से अब तक करीब 45 हजार रुपए का लेनदेन हुआ है। देवकर स्कूल में यह बैंक आज भी संचालित है। बच्चों का खाता उनके स्कूल छोड़ने पर टीसी के साथ बंद कर दिया जाता है।

बच्चों व पालकों की देखरेख में संचालन

बाल बैंक से बच्चों को जरूरत पड़ने पर पढ़ाई की सामग्री खरीदने के लिए रुपए मिलते हैं। लेन-देन की पूरी प्रक्रिया स्कूल प्रशासन और पालकों की देखरेख में होती है। ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) बीडी बघेल ने बताया कि यह पहल बच्चों में बैंकिंग की समझ विकसित करने के साथ-साथ बचत की आदत डालने का भी माध्यम है।

ऐसे होता है संचालन

बुधवारा में जुलाई से शुरू हुआ बैंक

देवकर से प्रमोशन मिलने के बाद मैमूना की पदस्थापना ग्राम बुधवारा प्राथमिक स्कूल में हुई। यहां भी उन्होंने जुलाई 2025 से बाल बैंक की शुरुआत कर दी है। पंचायत, शाला विकास समिति, सरपंच-उपसरपंच और पालकों की सहमति के बाद यह बैंक औपचारिक रूप से शुरू हुआ। फिलहाल यहां 26 बच्चों ने खाता खोला है। जमा-निकासी की सभी जानकारी समिति को दी जाती है ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version