Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 IFS अधिकारियों का तबादला…

रायपुर;22 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के 11 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में वन मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें लक्ष्मण सिंह को नया रायपुर में पदस्थ किया गया है, प्रेमलता यादव कोरबा भेजी गई हैं, वहीं पुष्पलता टंडन को अरण्य भवन में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा भी कई अन्य अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और मुख्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

वन विभाग के अनुसार, इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कामकाज को और प्रभावी बनाना तथा विकास और संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति देना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version