Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रैफिक सुधार: एयरपोर्ट रोड पर वन-वे सिस्टम लागू, नियम तोड़ने पर जुर्माना…

रायपुर: 22 सितम्बर 2025— राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क हादसे रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। वीआईपी चौक से एयरपोर्ट तक करीब 9 किलोमीटर लंबे सेंट्रल रोड को सोमवार सुबह 8 बजे से वन-वे कर दिया गया। अब इस सड़क से वाहन केवल एयरपोर्ट और नवा रायपुर की ओर ही जा सकेंगे, जबकि शहर की ओर लौटने के लिए सर्विस रोड का उपयोग करना होगा।

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नियम तोड़कर यदि कोई चालक मेन रोड से शहर की ओर लौटने की कोशिश करेगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहली बार उल्लंघन पर 2000 रुपए, दूसरी बार पकड़े जाने पर 5000 रुपए का चालान और तीसरी बार गलती पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों को समझाइश दी जाएगी और नए सिस्टम की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस सख्ती का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और सड़क हादसों पर रोक लगाना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238

Exit mobile version