Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शिक्षा से ही खुलेगी प्रगति की राह : मंत्री श्री टंकराम वर्मा…

बलोदाबाजार : 21 सितम्बर 2025—बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हजार रुपए की लागत से आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री श्री वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त कक्षों और आहाता निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सुविधाजनक माहौल मिलेगा और गांव के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भूमिपूजन के अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और कहा कि इस निर्माण कार्य से बच्चों को पढ़ाई के लिए अब बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238

Exit mobile version