Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई, कई जिलों में बारिश की संभावना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की कगार पर है, लेकिन जाते-जाते भी असर दिखा रहा है। शनिवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रविवार को भी मौसम विभाग ने रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून अंतिम दौर में तेज बारिश भी कर सकता है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version