Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में EOW की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी…

रायपुर: 21 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित प्रदेशभर में कुल 10 ठिकानों पर दबिश दी गई। राजधानी रायपुर में ही 3 से 4 जगहों पर टीम ने छापा मारा।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के देवनगरी इलाके में शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर भी EOW की टीम पहुंची और वहां दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके अलावा बिलासपुर और दुर्ग के कई शराब कारोबारियों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में खुलासा हुआ था कि कांग्रेस शासनकाल (2019 से 2022) के दौरान लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची जाती थी। इस अवैध कारोबार से राज्य के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

जांच में यह भी सामने आया था कि नकली होलोग्राम को इस तरह तैयार किया गया था कि स्कैनिंग से बचा जा सके। इसके लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था। EOW की रविवार की कार्रवाई से शराब घोटाले की जांच में नए खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version