Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा, बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त…

रायगढ़: 20 सितम्बर 2025— जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम तथा सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम लाखा में अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखा के नाला किनारे झाड़ियों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और विवेक दास महंत (28 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, हाल गेरवानी थाना पूंजीपथरा) को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी से 48 नग गंवा स्पेशल व्हिस्की (180 एमएल की शीशियां) जब्त की। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.640 बल्क लीटर और कीमत लगभग 6,240 रुपये आंकी गई। इसके अलावा 300 रुपये की नकद बिक्री रकम भी पुलिस ने जब्त की।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, बसंती खुंटे, आरक्षक गणेश पैंकरा और हरेन्द्र पाल सिंह जगत की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अवैध शराब की बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version