Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, सरकार ने सराहना की…

रायपुर। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों द्वारा अपनी हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिसे राज्य सरकार ने सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम बताया है।

सरकार ने कहा है कि वह प्रत्येक कर्मचारी को परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जनता का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेश में सुलभ एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जाएँगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी और प्रदेश एक स्वस्थ, उज्जवल और प्रगतिशील भविष्य की ओर बढ़ेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

WhatsAppTelegramXFacebookCopy LinkGmailShare

Exit mobile version