Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर परिसर आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित है। इस बार 11 हजार आस्था ज्योत जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए घी की ज्योत हेतु 2100 रुपए और तेल की ज्योत हेतु 1100 रुपए की रसीद काटी जा रही है। भक्त काउंटर के साथ-साथ www.maadanteshwari.in वेबसाइट पर ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं। विदेशों से भी श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। पूरे नौ दिनों तक दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्त 2100 रुपए की रसीद कटवा सकते हैं। वहीं, VIP दर्शन की सुविधा प्रति व्यक्ति 500 रुपए में उपलब्ध है, जबकि बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस पर सूरजपुर की 75 पंचायतें बाल विवाह मुक्त…

नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। जबलपुर, रायपुर, रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों द्वारा जगराता और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। विशेष पूजा-अर्चना के साथ नौ दिनों तक माता की आराधना की जाएगी। मंदिर के पुजारी विजेंद्र नाथ जिया ने बताया कि माता के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की सारी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version