Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पी.एस.एल्मा कलेक्टर बेमेतरा का पदभार ग्रहण किया

बेमेतरा 30 जनवरी 2023-दिनेश दुबे

जिले के श्री पदुम सिंह एल्मा नव पदस्थ कलेक्टर ने आज सोमवार 30 जनवरी 2023 को कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में बेमेतरा जिले में 10वें कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हुए हैं। इस दौरान कलेक्टोरेट में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही कलेक्टोरेट परिसर के बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके पहले निवृत्तमान कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला को संयुक्त सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version