Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

रायपुर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। वहीं बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : राशिफल: 16 सितंबर 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

येलो अलर्ट वाले जिले: बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है, ऐसे में विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version