Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राजेंद्र नगर में फूड डिलीवरी बॉय से लूट, गले पर चाकू अड़ा कर मोबाइल छीन ले गए बदमाश…

रायपुर :15 सितम्बर 2025— राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार देर रात फूड डिलीवरी करने वाले युवक के साथ लूट की वारदात हो गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने युवक को रोककर उसके गले पर चाकू अड़ा दिया और मारपीट करते हुए मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें;यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 गंभीर…

जानकारी के अनुसार, माना टेमरी निवासी डिकेश्वर साहू (35) फूड डिलीवरी का काम करता है। 8 सितंबर की रात करीब 11:45 बजे वह एक रेस्टोरेंट से पार्सल लेने जा रहा था। तभी PWD ब्रिज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसकी गाड़ी के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। हड़बड़ाकर डिकेश्वर ने बाइक रोकी, तभी बदमाश उतरकर आए और उसके गले पर चाकू अड़ा दिया। उन्होंने डिकेश्वर से मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर पचपेड़ी नाका की ओर फरार हो गए।

पीड़ित तुरंत थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने शिकायत के छह दिन बाद लूट का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version