Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर्स हाउस केस का पर्दाफाश; सात आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर: 14 सितम्बर 2025– राजधानी में आयोजित होने वाली कथित न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर्स हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शहर के कुछ क्लब मालिक, आयोजक और प्रमोटर शामिल हैं। पुलिस ने इन पर स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत अपराध दर्ज किया है।

गुपचुप तरीके से बेचे जा रहे थे एंट्री पास

आयोजकों ने सोशल मीडिया पर 21 सितंबर को होने वाली पार्टी का प्रचार किया था। इसमें युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के शामिल होने का लालच दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी में एंट्री फीस 40 हजार से लेकर कपल के लिए 1 लाख रुपए तक तय थी। वहीं, स्ट्रेंजर्स पार्टी में 2 से 5 हजार रुपए तक एंट्री फीस रखी गई थी।

ड्रग्स परोसने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, इन आयोजनों में शराब, हुक्का और हेरोइन व एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थ परोसने की भी योजना थी। चुनिंदा मेहमानों के लिए रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक एक अलग क्लोज पार्टी रखी जानी थी, जिसमें केवल 18–20 लोगों को ही प्रवेश मिलता।

सोशल मीडिया से हुआ खुलासा

आयोजकों ने “Raipur’s Biggest Strangers House/Pool Party” और “अपरिचित क्लब” नामक इंस्टाग्राम पेज बनाकर प्रमोशन किया। इसके अलावा “What is Raipur” पेज से भी लगातार प्रचार किया गया। पुलिस की साइबर यूनिट ने मोबाइल नंबर, पेमेंट ट्रांजेक्शन और लोकेशन की जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

21 युवाओं ने कराया था रजिस्ट्रेशन

न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए अब तक 21 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया था, जबकि 24 से अधिक लोग आयोजकों के संपर्क में थे।

गिरफ्तार आरोपी

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि रायपुर एसपी और साइबर सेल प्रमुख को दो दिन के भीतर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट आयोग को सौंपनी होगी।

पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है जिन्होंने बैंक खातों के जरिए आयोजकों को पैसे देकर पार्टी की एंट्री बुक कराई थी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version