Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जरूरतमंदों की मदद के लिए “लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव” की पहल, बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल…

रायपुर: 14 सितम्बर 2025– राजधानी में सेवाभावी संस्था लव फॉर ह्यूमैनिटी नींव द्वारा “संजोई है एक अनोखी शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवन दान, शिक्षा दान तथा दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए आर्थिक एवं सामग्री सहायता प्रदान की गई। संस्था की यह पहल शिक्षा, इलाज और स्वरोजगार की दिशा में समाज में नई आशा और आत्मविश्वास जगाने का प्रयास है।

इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, मनीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और हमें यह संदेश देते हैं कि मिलकर ही हम सबका जीवन बेहतर बना सकते हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version