Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़: एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत…

रायगढ़: 12 सितम्बर 2025— जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसुकेला गांव में शनिवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतकों में दंपति और उनके दो बेटे शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव के राजीवनगर मोहल्ले में स्थित एक घर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान घर के पीछे बाड़े से दंपति और दोनों बच्चों के शव गोबर के ढेर में दबे मिले। शवों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किए जाने के स्पष्ट निशान थे।

घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह मामला रंजिश या किसी व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस जघन्य वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version