Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गरियाबंद में बड़ी सफलता: 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी कमांडर बालकृष्ण मारा गया…

गरियाबंद : 12 सितम्बर 2025— सुरक्षा बलों को गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें वांछित वरिष्ठ नक्सली कमांडर मोडेम बालकृष्ण उर्फ मनोज भी शामिल है। 58 वर्षीय बालकृष्ण तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था और उस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

सूत्रों के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें राज्य पुलिस के जवानों के साथ CRPF और कोबरा बटालियन की टीमें भी शामिल थीं। सुरक्षाबलों ने गरियाबंद इलाके में नक्सलियों के एक समूह को घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि यह हाल के वर्षों में गरियाबंद जिले में हुई सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version