Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बस्तर से बड़ी खबर; नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का 11 पन्नों का बुकलेट जारी, बड़ी कार्रवाई की साजिश के संकेत…

बस्तर: 11 सितम्बर 2025– नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने 11 पन्नों का बुकलेट जारी कर अब तक की गतिविधियों और नुकसान की समीक्षा की है। बुकलेट में स्वीकार किया गया है कि केंद्रीय कमेटी द्वारा बनाई गई रणनीतियों पर सही तरीके से काम नहीं हो पाया है। यही वजह है कि बीते एक साल में संगठन को बड़ा झटका लगा है। इसमें संगठन के महासचिव बसवराजू समेत 4 केंद्रीय कमेटी सदस्य और 17 राज्य स्तरीय सदस्य मारे गए हैं।

बुकलेट में फिलीपींस के नक्सली संगठन के नेता लुई जलंदानी की मौत का भी उल्लेख किया गया है। माओवादियों ने अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हुए उन्हें दूर करने, संगठन में हो रहे सरेंडर को रोकने और पार्टी को मजबूत करने की बात लिखी है। साथ ही सरकार के मिशन 2026 को विफल करने की योजना पर जोर दिया गया है।

नक्सलियों ने कर्रेगुट्टा हिल्स में फोर्स के ऑपरेशन के दौरान जवानों पर हमले और वहां से AK-47 समेत अन्य हथियार लूटने की घटना का भी जिक्र किया है। इसके साथ ही संगठन ने अपने सदस्यों को 21 से 27 सितंबर तक CPI (माओवादी) की 21वीं स्थापना दिवस मनाने और फोर्स के सभी ऑपरेशनों को विफल करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि नक्सलियों की इस बुकलेट से यह साफ है कि वे किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। लिहाजा सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version