Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

यूटा यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या…

यूटा / वॉशिंगटन, 11 सितंबर— अमेरिका के चर्चित कंजरवेटिव एक्टिविस्ट और टर्निंग प्वॉइंट यूएसए संस्था के प्रमुख चार्ली कर्क (31) की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह यहाँ ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कर्क मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी अचानक चली गोली उनके गर्दन में लगी। वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोली लगने के बाद लोगों में अफरातफरी और भगदड़ मचती दिखाई देती है।

पुलिस का कहना है कि गोली संभवत: विश्वविद्यालय परिसर के पास किसी इमारत से चलाई गई थी। हालांकि, अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, लेकिन वह घटना से जुड़ा नहीं पाया गया। जांच एजेंसियां हमलावर और उसकी मंशा का पता लगाने में जुटी हैं।

घटना पर पूरे अमेरिका से तीखी प्रतिक्रियाएँ आईं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा— “सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली कर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके सम्मान में मैं आदेश देता हूँ कि पूरे अमेरिका में सभी झंडे रविवार शाम 6 बजे तक आधे झुकाए जाएँ।”

यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे “राजनीतिक हत्या” करार दिया और कहा कि लोकतंत्र में विचारों से असहमति को हिंसा का रूप नहीं दिया जा सकता। चार्ली कर्क लंबे समय से ट्रम्प के समर्थक और रिपब्लिकन राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। उनकी संस्था टर्निंग प्वॉइंट यूएसए का उद्देश्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों को कंजरवेटिव विचारधारा से जोड़ना था। यह हत्या अमेरिकी समाज में बढ़ती राजनीतिक ध्रुवीकरण और सार्वजनिक आयोजनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version