Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भाजपा प्रवक्ता ने खालिस्तानी समर्थकों संग कांग्रेस नेताओं की तस्वीर ,माहौल बिगाड़ने का लागाया आरोप .

रायपुर: 23 मार्च 2023

(रिंकू रंधावा की फेसबुक प्रोफाइल में दी गयी तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने रायपुर में पंजाब के खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली जाने वाली रैली को लेकर बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला | राजेश मूणत ने कहा कि राष्ट्र विरोधी रायपुर में सरे आम रैली निकाल रहें हैं | भूपेश बघेल बताएं कि NSA कहाँ लुप्त हो गया | क्या यह राष्ट्र भक्तों के लिए हैं |

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने खालिस्तानी समर्थकों की रैली में शामिल हरप्रीत सिंह रंधावा की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीर जारी की | बताया कि खालिस्तानी सर्मर्थक हरप्रीत रंधावा का कोई भी आदमी न सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए ख़ास है बल्कि उसकी पहुँच दिल्ली में बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक हैं | इससे यह प्रतीत होता है कि कांग्रेस सरकार जानबूझ कर छत्तीसगढ़ खालिस्तानियों को संरक्षण देकर शांती भंग करने की कोशिश कर रही है |

Exit mobile version