Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: Gen-Z आंदोलन ने चुना नया चेहरा, सुशीला कार्की बनीं सबसे मजबूत दावेदार…

काठमांडू, 11 सितंबर 2025–नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ चुका है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों के इस्तीफे के बाद सत्ता का भविष्य अधर में लटक गया है। ऐसे माहौल में सड़कों से लेकर वर्चुअल प्लेटफॉर्म तक सक्रिय Gen-Z आंदोलन ने देश की बागडोर संभालने के लिए एक नया चेहरा सामने लाया है—पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की

सूत्रों के मुताबिक, आंदोलनकारियों की ऑनलाइन बैठक में 5,000 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। यहां तय किया गया कि किसी भी दल से जुड़े नेता को नेतृत्व में जगह नहीं दी जाएगी। इस बीच सबसे अधिक समर्थन सुशीला कार्की को मिला, जिन्हें एक निष्पक्ष और भ्रष्टाचार विरोधी छवि वाली शख्सियत के रूप में देखा जा रहा है।

कौन हैं सुशीला कार्की?

कार्की का काशी से गहरा रिश्ता रहा है। पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात दुर्गा प्रसाद सुबेदी से हुई, जिनसे बाद में उन्होंने विवाह किया। वह अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी संतान हैं।

विवाद और साहस

2017 में कार्की के खिलाफ माओवादी सेंटर और नेपाली कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। इस कदम ने पूरे देश में विरोध की लहर पैदा कर दी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संसद को प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। इस घटना ने कार्की को ऐसी शख्सियत के रूप में स्थापित किया जो राजनीतिक दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं थीं।

अगला कदम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंदोलनकारी चाहते हैं कि नेपाल का अंतरिम नेतृत्व पूरी तरह गैर-राजनीतिक और पारदर्शी हो। इसी वजह से सुशीला कार्की का नाम सबसे आगे चल रहा है। यदि यह सहमति बनी तो नेपाल को पहली बार एक महिला अंतरिम प्रधानमंत्री मिल सकती हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version