Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जशपुर को मिली बड़ी सौगात : कुनकुरी में बनेगा 63 करोड़ का अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…

जशपुर, 10 सितम्बर 2025–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिला लगातार विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है। कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन ने 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

इस कॉम्प्लेक्स के बनने से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीण और आदिवासी अंचल के खेलप्रेमी युवाओं को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहीं पर उन्हें प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं और खेल आयोजन की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा और खेलों में करियर व रोजगार की नई राहें खुलेंगी।

यह होंगी विशेष सुविधाएं

इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक खेल ढांचा और उपकरण होंगे, जिनमें शामिल हैं—

इन व्यवस्थाओं से खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

जशपुर का नया स्वर्णिम अध्याय

जशपुर जिला पहले से ही अपनी खेल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है और कई खिलाड़ी यहां से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह कदम इस परंपरा को और मजबूती देगा। स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के बनने से जशपुर की पहचान खेलों के क्षेत्र में और भी सशक्त होगी। जशपुर अब खेलों की नई भूमि के रूप में देशभर में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version