Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता के लिए सीजी-रेरा की नई पहल…

रायपुर: 10 सितम्बर 2025— छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CG-RERA) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए वॉलन्टरी कॉम्प्लायंस स्कीम लागू की है। यह योजना सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी। इस विशेष योजना के तहत 31 मार्च 2024 तक पंजीकृत सभी प्रोजेक्ट्स को लंबित तिमाही प्रगति रिपोर्ट और वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट एक साथ जमा करने की सुविधा दी गई है।

रिपोर्ट दाखिल करने पर विलंब शुल्क में 70% तक की छूट मिलेगी। वहीं, जिन प्रोजेक्ट्स के पास मान्य कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) है, उन्हें 90% तक की छूट का लाभ दिया जाएगा।

सीजी-रेरा ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का उद्देश्य प्रमोटरों को समय पर नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके जरिए रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत होगा। विस्तृत जानकारी और दिशानिर्देश सीजी-रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version