Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खरगे के बयान पर राजनीति गरमाई, सीएम साय ने बताया राष्ट्रहित के विरुद्ध…

रायपुर :08 सितम्बर 25,- कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “देश का दुश्मन” कहकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मोदी दोस्त हो सकते हैं, लेकिन ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैक्स लगाकर नुकसान पहुंचाया। खरगे ने आरोप लगाया कि दोस्ती के नाम पर देश के हितों से समझौता नहीं किया जा सकता और पीएम मोदी को तटस्थ विदेश नीति पर कायम रहना चाहिए।

खरगे के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नेता कांग्रेस अध्यक्ष पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि यह बयान न केवल अनुचित है, बल्कि प्रधानमंत्री के साथ-साथ पूरे देश का अपमान है। इस बीच खरगे ने जीएसटी दरों में संशोधन का स्वागत किया, लेकिन आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लंबे समय तक लोगों को परेशान किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी खरगे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर सम्मानित हुआ है और अर्थव्यवस्था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। साय ने खरगे के बयान को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए उनसे जनता से माफी मांगने की अपील की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

Exit mobile version