Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह पकड़ा, 3 क्विंटल 88 किलो गांजा जब्त…

दुर्ग: 08 सितम्बर 25,- जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर दबिश देकर एक कंटेनर से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर के साथ ही 95 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने उमेश यादव, मुस्ताक अहमद और फयाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा को कोलकाता से सूरत ले जाया जा रहा था और इसे नागपुर में शाहिद नामक व्यक्ति को सौंपा जाना था। क्राइम डीएसपी अजय सिंह ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि कंटेनर में ओडिशा से गांजा लाया जा रहा है। इसके बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई और आरोपियों को कुम्हारी टोल प्लाजा से पकड़ा गया।”

पुलिस ने तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी और कड़ा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version