Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एम्स रायपुर से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन से चढ़ते ही गोंदिया में गिरफ्तार…

रायपुर :08 सितम्बर 25;

रायपुर एम्स अस्पताल से फरार हुआ हत्या का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को रायपुर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए एम्स लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो 2021 में एक महिला को जिंदा जलाने के मामले में जेल में बंद है, 6 सितंबर को इलाज के लिए एम्स रायपुर लाया गया था। शाम करीब 4:45 बजे पानी लेने के बहाने उसने हथकड़ी खिसका दी और मौके से फरार हो गया।

फरारी की खबर मिलते ही आमानाका थाना पुलिस और आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी गोंदिया जाने वाली ट्रेन में चढ़ता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्ग रेलवे स्टेशन से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चल रहा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसमें उसने 2021 में महिला को जिंदा जला दिया था। फिलहाल मामले की सुनवाई अदालत में जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :93030-80010)

Exit mobile version