Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग जीआरपी की बड़ी सफलता, रायपुर एम्स से फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर एम्स से फरार चल रहे हत्या के आरोपी करण पोर्ते को दुर्ग जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शनिवार 6 सितंबर को इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती था, जहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सर्कुलर नोटिस जारी किया और महज 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेन से दबोचा गया आरोपी
जीआरपी को सूचना मिली कि आरोपी रक्सौल-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की और रणनीति बनाकर कार्रवाई की। आरोपी को गोंदिया से दुर्ग आने पर मजबूर किया गया और जैसे ही ट्रेन दुर्ग पहुंची, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने जनरल डिब्बे की जांच कर आरोपी को पकड़ लिया।

पत्नी के सहयोग से बना प्लान
पुलिस को सुराग मिला था कि आरोपी गोंदिया में छिपा हुआ है। इसके बाद आरोपी की पत्नी से पूछताछ की गई और उसकी मदद से आरोपी को दुर्ग लौटने पर मजबूर किया गया। जैसे ही आरोपी अपनी पत्नी से मिलने आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आरोपी ने किया जुर्म कबूल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2021 में प्रेम प्रसंग के विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। दुर्ग जीआरपी की इस सफलता से पुलिस प्रशासन में खुशी है और आरोपी को दोबारा पकड़ने के बाद पुलिस ने सतर्कता और बढ़ा दी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

Exit mobile version