Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक आशीष सिंह ठाकुर का निधन…

वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक आशीष सिंह ठाकुर का बीती रात लगभग 1:40 बजे दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज रविवार, 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे महादेव घाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। आशीष सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार हरि ठाकुर के सुपुत्र एवं ठाकुर प्यारेलाल जी के परपौत्र थे।

इस शोक संतप्त घड़ी में अभिमन्यु सिंह ठाकुर, उपमन्यु सिंह ठाकुर एवं भारतेंदु ठाकुर ने सभी आत्मीयजनों से अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version