Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही – म्युल अकाउंट से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई थाना सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए म्युल अकाउंट का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी मयंक जंघेल ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बैंक खातों का उपयोग उसके परिचित पियूष जंघेल एवं उसके साथियों द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रांसफर कर निकालने में किया गया। प्रार्थी को भरोसे में लेकर आरोपियों ने उसके खातों में ठगी की रकम डालकर एटीएम के माध्यम से 57,000/- रुपए की निकासी कर ली। बाद में जब उसका बैंक खाता ब्लॉक हो गया तो उसे सायबर सेल से जानकारी मिली कि खाते में ऑनलाइन ठगी की रकम जमा हुई थी।

थाना सुपेला पुलिस ने प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पियूष जंघेल, अजय कुमार जंघेल, मिनेश पटेल सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 317(2), 318(4), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

  1. अजय कुमार जंघेल पिता नरेन्द्र, उम्र 19 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोहका
  2. मिनेश पटेल पिता महेन्द्र पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक टिकरापारा रायपुर
  3. पियूष जंघेल पिता संत कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी आर्य नगर कोहका
  4. आयुष नायडु पिता रमेश नायडु, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्रीन वैली स्मृति नगर
  5. हर्ष चंद्राकर पिता लुकेश चंद्राकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उप निरीक्षक चितराम ठाकुर, प्रआर. सुबोध पांडेय, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत एवं मिथलेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

Exit mobile version