Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

एक्सीडेंट मामले को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय मार्ग अवरूद्ध करने पर अपराध दर्ज…

चिल्फी। दिनांक 04 सितंबर 2025 को थाना चिल्फी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग लोरमी–पंडरिया रोड पर भीम आर्मी लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत कोसले के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अचानक चक्काजाम कर दिया। इस दौरान महा सचिव सोन कुर्रे, संजीत बर्मन, संजू बंजारा, किशन, रघु बंजारे, रामनाथ कोशले, लव सतनामी, हरेशा बंजारा, विरेन्द्र धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अचानक किए गए इस चक्काजाम से मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया और आवागमन रुक जाने से आम जनता को निजी एवं जरूरी कार्यों से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और चक्काजाम समाप्त कराया। इस संबंध में थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 126(1), 190 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ख़बरें और भी …

Exit mobile version