Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आरंग व्यापारी संघ की बैठक में जीएसटी सुधारों का स्वागत, लिए गए कई अहम निर्णय…

स्थानीय विश्राम गृह में नगर के विभिन्न व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में किराना, कपड़ा, मोबाइल, हार्डवेयर, ज्वेलरी एवं अन्य व्यापार से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

बैठक में भारत सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि अब अधिकतर रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुएँ या तो कर मुक्त होंगी या निम्न श्रेणी में आएंगी, जिससे न केवल आम जनता को राहत मिलेगी बल्कि मुकदमों में भी कमी आएगी और वर्गीकरण की प्रक्रिया सरल होगी। साथ ही दीपावली और नवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई गई। दीपावली के बाद नगर में साप्ताहिक अवकाश घोषित कर सभी व्यापारियों और कर्मचारियों को राहत देने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसका उपस्थित सभी व्यापारियों ने समर्थन किया।

बैठक में व्यापारी संघ अध्यक्ष सूरज शर्मा, सचिव दिलीप चन्द्राकर सहित वरिष्ठ सदस्य रामधन चन्द्राकर, दीपक सोनी, संतोष चन्द्राकर, रमेश आहूजा, अमर आहूजा, शैलेन्द्र चन्द्राकर, पंकज चन्द्राकर तथा अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

Exit mobile version